ॐ नमः शिवाय ✦ जय श्री राम ✦ राधे राधे ✦ हरे कृष्ण हरे राम ✦ ॐ नमः शिवाय ✦ जय श्री राम ✦ राधे राधे ✦ हरे कृष्ण हरे रा म ✦ ॐ नमः शिवाय ✦ जय श्री राम ✦ राधे राधे ✦ हरे कृष्ण हरे राम ✦ ॐ नमः शिवाय ✦ जय श्री राम ✦ राधे राधे ✦ हरे कृष्ण हरे रा म ✦

श्री विन्ध्येश्वरी चालीसा

श्री विन्ध्येश्वरी चालीसा

श्री विन्ध्येश्वरी चालीसा

नमो नमो विन्ध्येश्वरी, नमो नमो जगदंब | 
संत जनों के काज में, करती नहीं बिलंब ॥
जय जय जय बिंध्याचल रानी ।

आदि सक्ति जगबिदित भवानी ॥
सिंह बाहिनी जय जगमाता।

जय जय जय त्रिभुवन सुखदाता॥
कष्ट निवारिनि जय जग देवी।

जय जय संत असुर सुरसेवी ॥
महिमा अमित अपार तुम्हारी । 
सेष सहस मुख बरनत हारी ॥
दीनन के दुख हरत भवानी । 
नहिं देख्यो तुम सम कोउ दानी ॥
सब कर मनसा पुरवत माता ।
महिमा अमित जगत बिख्याता।।
जो जन ध्यान तुम्हारो लावे ।
सो तुरतहिं बांछित फल पावे ॥ 
तू ही बैस्नवी तू ही रुद्रानी । 
तू ही सारदा अरु ब्रह्मानी ॥ 
रमा राधिका स्यामा काली । 
तू ही मात संतन प्रतिपाली ॥
उमा माधवी चंडी ज्वाला । 
बेगि मोहि पर होहु दयाला ॥ 
तुम ही हिंगलाज महरानी ।
 तुम ही सीतला अरु बिज्ञानी ॥ 
तुम्ही लच्छमी जग सुख दाता ।
दुर्गा दुर्ग बिनासिनि माता ॥
तुम ही जाह्नवी अरु उन्नानी । 
हेमावती अंबे निरबानी ॥ 
अष्टभुजी बाराहिनि देवा । 
करत बिस्नु सिव जाकर सेवा ॥
चौसट्टी देबी कल्यानी।
गौरि मंगला सब गुन खानी ॥
पाटन मुंबा दंत कुमारी । 
भद्रकाली सुन बिनय हमारी॥ 
बज्रधारिनी सोक नासिनी । 
आयु रच्छिनी बिंध्यबासिनी ॥ 
जया और बिजया बैताली । 
मातु संकटी अरु बिकराली ॥
नाम अनंत तुम्हार भवानी।
बारनै किमि मानुष अज्ञानी ॥
जापर कृपा मातु तव होई ।
तो वह करै चहै मन जोई ॥
कृपा करहु मोपर महारानी । 
सिध करिये अब यह मम बानी ॥
जो नर धेरै मातु कर ध्याना । 
ताकर सदा होय कल्याना ॥
बिपति ताहि सपनेहु नहि आवै । 
जो देबी का जाप करावै ॥
जो नर कहे रिन होय अपारा। 
सो नर पाठ करे सतबारा ।।
निःचय रिनमोचन होड़ जाई । 
जो नर पाठ करे मन लाई ॥ 
अस्तुति जो नर पढ़ें पढ़ावै । 
या जग में सो बहु सुख पावै ॥ 
जाको ब्याधि सतावै भाई।
जाप करत सब दूर पराई ॥
जो नर अति बंदी महँ होई ।
बार हजार पाठ कर सोई ॥
निःचय बंदी ते छुटि जाई । 
सत्य बचन मम मानहु भाई ॥
जापर जो कुछ संकट होई । 
निःचय देबिहि सुमिरै सोई ॥
जा कहँ पुत्र होय नहि भाई । 
सो नर या बिधि करै उपाई ॥ 
पाँच बरष सो पाठ करावै । 
नौरातर महँ बिप्र जिमावै ॥
निःचय होहि प्रसन्न भवानी । 
पुत्र देहि ताकहँ गुन खानी ॥
ध्वजा नारियल आन चढ़ावै । 
बिधि समेत पूजन करवावै ॥
नित प्रति पाठ करै मन लाई ।
प्रेम सहित नहि आन उपाई ॥
यह श्री बिंध्याचल चालीसा । 
रंक पढ़त होवै अवनीसा ॥
यह जनि अचरज मानहु भाई ।
कृपा दृष्टि जापर है जाई ॥ 
जय जय जय जग मातु भवानी । 
कृपा करहु मोहि पर जन जानी ॥
॥ श्रीविन्ध्येश्वरीचालीसा सम्पूर्ण ॥

Also Read This:- श्री शाकंभरी चालीसा